Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

निकिता जैकब पर आरोप है कि उसने दिशा के कहने पर टूलकिट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। (फाइल फोटो)
ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में आरोपी निकिता जैकब को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। सुनवाई के दौरान जस्टिस पीडी नाइक ने कहा कि इन तीन हफ्ते में निकिता अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर दिल्ली की अदालत में जा सकती हैं। निकिता पेशे से वकील हैं।
दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी को निकिता को फरार घोषित करते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद निकिता ने गैर-जमानती वारंट को रद्द करने और अंतरिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अगर निकिता की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें 25 जार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि भरने पर रिहा किया जाएगा।
दिशा रवि की करीबी हैं निकिता
निकिता जैकब टूलकिट केस में गिरफ्तार बेंगलुरु की 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि की करीबी हैं। निकिता को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम कई दिनों से मुंबई में है। निकिता के घर और रिश्तेदारों के यहां तलाशी ली जा चुकी है। दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले में निकिता से एक बार पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन अगले दिन पूछताछ के लिए बुलाने के बाद वे दोबारा हाजिर नहीं हुईं।
टूलकिट केस विवाद होने पर निकिता ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि तब उसने अपनी प्रोफाइल में खुद का परिचय बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील, पर्यावरणविद और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े होना दिया था। हालांकि, नई प्रोफाइल में उन्होंने आप से रिश्ते की बात हटा दी। उधर, एक सोशल मीडिया यूजर विजय पटेल ने दावा किया कि निकिता ने 30 जनवरी 2021 को सॉलिडेरिटी विद इंडियन फार्मर्स डॉक्यूमेंट तैयार किया था। दावा है कि उसने इंस्टाग्राम पर न्यूज इनफ्यूज नाम से एक अकाउंट भी बना रखा है।
निकिता पर यह है आरोप
निकिता पर आरोप है कि उसने दिशा के कहने पर टूलकिट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। दिशा को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली की अदालत के आदेश पर उन्हें 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया। स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए थे और इस टूलकिट को शेयर किया था। केंद्र सरकार ने इस पर ऐतराज जताया तो ट्विटर ने ट्वीट डिलीट कर दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया।
दिशा ने ही टूलकिट को ग्रेटा के साथ शेयर किया था
दिल्ली पुलिस ने रविवार यानी 14 फरवरी को दिशा को अरेस्ट किया। दिशा भी क्लाइमेट एक्टिविस्ट हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन शुरू करने वालों में शामिल दिशा ने टूलकिट का गूगल डॉक बनाकर उसे सर्कुलेट किया। इसके लिए उसने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। वह इस टूलकिट की ड्राफ्टिंग में भी शामिल थी।