- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Budhwar, 24 Tarot Rashifal, Wednesday Horoscope, Aries Rashifal, Aaj Ka Rashifal For Wednesday, Leo Rashifal, Daily Horoscope, Mesh Rashifal,
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- टैरो कार्ड्स के मुताबिक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है 24 फरवरी का दिन
टैरो कार्ड्स के मुताबिक बुधवार, 24 फरवरी को मेष राशि के लोग सोच-समझकर निर्णय लें। सिंह राशि के लोगों को परिवार से मदद मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है बुधवार 24 फरवरी का दिन…
मेष – THREE OF WANDS
वक्त के साथ आगे बढ़ना सीखने की आवश्यकता होगी। पुरानी बातों में अटके रहने की वजह से आप भावनात्मक रूप से असंतुलित महसूस कर सकते हैं, जिसका असर आपके काम पर और निर्णय क्षमता पर भी हो सकता है। आपके अंदर बढ़ रही उलझन को किसी के सामने बोल पाना आपके लिए मुश्किल होगा। अधिक वक्त एकांत में न रहें।
करियर : काम से संबंधित की हुई यात्रा की योजना में अपेक्षा से अधिक देर लग सकती है।
लव : पार्टनर और आपके बीच किसी विषय को लेकर ठीक से संवाद बना पाना आपके लिए मुश्किल होगा।
हेल्थ : मन में बढ़ रही उदासीनता के कारण शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
वृषभ – FIVE OF SWORDS
काम से संबंधित हो रहे षड़यंत्र को आप मात दे पाएंगे। फिर भी लोगों के साथ कम से कम वाद-विवाद करने की कोशिश आपको करने की आवश्यकता होगी। आप अपने बर्ताव से ही खुद के लिए शत्रु बना रहे हैं, जिसका असर आप की प्रतिमा पर तो पड रहा ही है, लेकिन इसकी वजह से आर्थिक नुकसान होने की भी आशंकाए बन रही है।
करियर : काम से संबंधित बनाई हुई योजना में ऐन वक्त पर बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लव : पार्टनर के बारे में कुछ नई बातें पता चलेगी, जिसकी वजह से आपस में वाद-विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : पेट दर्द की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 5
मिथुन – TWO OF PENTACLES
हर किसी विषय में जरूरत से अधिक सोचने के कारण आप निर्णय लेने में जरूरत से अधिक वक्त लगा सकते हैं, जिसके कारण आपको मिला हुआ अवसर खोने की आशंका बन रही है। परिवार के कुछ लोगों के साथ वक्त बिताने की आवश्यकता होगी। उनको मानसिक रूप से सबल बनाने के लिए केवल आपके ही सहयोग की आवश्यकता होगी।
करियर : व्यापार और नौकरी दोनों बातों में संतुलन बना पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है, इसलिए किसी एक बात को ही चुनकर आगे बढ़ें।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिक देर न लगाएं।
हेल्थ : कान से संबंधित बीमारी हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कर्क – ACE OF WANDS
आज आपको सोच-विचार में बड़ा बदलाव नजर आएगा। जिसके कारण नए मार्ग का चुनाव करके आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर सकारात्मकता और खुद के जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जिसकी वजह से जो लक्ष्य आप को अभी तक कठिन लग रहा था। उसे भी पूरा करने के लिए आपके प्रयत्न जारी रहेंगे।
करियर : काम से संबंधित बातों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा।
लव : रिलेशनशिप में जो बातें अभी तक आपके लिए तकलीफदायक बन रही थी, उन बातों के प्रति आपका नजरिया बदलने लगेगा।
हेल्थ : शारीरिक बीमारियों को ठीक करने के लिए आप कदम उठा सकते हैं।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 6
सिंह – THE SUN
किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होगी। जिसके द्वारा आप आगे बढ़ने के लिए उचित प्रयत्न कर सकते हैं। भूतकाल में जिन व्यक्तियों के साथ आपकी बहस हुई थी। ऐसे वाद-विवाद मिटकर रिलेशनशिप फिर से ठीक ठीक होंगे। परिवार के छोटे व्यक्ति द्वारा आप को प्रेरणा मिलेगी।
करियर : व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपके आपसे छोटे व्यक्ति द्वारा आप को योग्य दिशा प्राप्त हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में स्थिरता नजर आने की वजह से समाधान प्राप्त होगा।
हेल्थ : पेट से संबंधित विकार कम होने लगेंगे।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 9
कन्या – THE HANGEDMAN
आपको आपके रूटीन में नयापन लाने की आवश्यकता होगी। हर एक विषय में स्थिरता पाने की वजह से आपका उत्साह कम हो रहा है। नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की आवश्यकता है। नए लोगों के साथ मिलने की वजह से खुद की तरफ देखने का एक सकारात्मक नजरिया आपको प्राप्त हो सकता है।
करियर : नौकरी करने वालों को काम से संबंधित बातों में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है।
लव : अविवाहित लोगों को फिलहाल परिस्थिति में बदलाव नहीं दिखेगा, जिसकी वजह से नाराजगी महसूस हो सकती है।
हेल्थ : एसिडिटी के कारण सिर दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
तुला – FIVE OF CUPS
अधिक प्रयत्न करने के बावजूद भी आपको मनचाहा रिजल्ट ना मिल पाना आपको मानसिक तकलीफ दे सकता है। मन में बढ़ रही निराशा को दूर करने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। अपने काम से ब्रेक लेकर नई ऊर्जा पाने की कोशिश करें। अपने जीवन की और लोगों से तुलना करना भी एक दुख का कारण आपके लिए बन रहा है।
करियर : काम से संबंधित दी गई जिम्मेदारी को पूरा ना कर पाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित तनाव बढ़ सकते हैं।
हेल्थ : शरीर की इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते हुए वातावरण का तुरंत असर आपके स्वास्थ्य पर दिखेगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
वृश्चिक – SIX OF PENTACLES
दूसरों की मदद करते समय उस व्यक्ति को कितने मदद की आवश्यकता है, यह जानकर ही मदद करें। पैसों से संबंधित व्यवहार में कोई आप का गलत फायदा उठाने की आशंका यह बन रही है। व्यक्ति को परखना सीखना होगा। बैंक लोन से संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी।
करियर : जितना पैसा आपने व्यापार में निवेश किया है। उसका फायदा नजर आने में और वक्त लग सकता है। अपना संयम न खोएं।
लव : पार्टनर को आपके मार्गदर्शन और मानसिक सहायता की आवश्यकता होगी, लेकिन यह बात वह खुलकर नहीं बोल पाएंगे।
हेल्थ : शरीर में बढ़ती चर्बी तकलीफ का कारण बन सकती है।
लकी कलर : मैरून
लकी नंबर : 6
धनु – THE HIGH PRIESTESS
आप अपने मन में बढ़ रहे डर के कारण हर व्यक्ति को शक की निगाह से देख रहे हैं, जिसकी वजह से किसी के साथ भी गहरे संबंध बना पाना आपके लिए कठिन हो रहा है। खुद की निर्णय क्षमता को बढ़ाने के लिए खुद के प्रति सकारात्मकता और आत्मविश्वास रहना भी जरूरी होता है। इसलिए अपना अपनी भावनाओं को समझ कर खुद को मानसिक रूप से बेहतरीन करने की आवश्यकता होगी।
करियर : गलत मित्रों के साथ संगत की वजह से काम को नजरअंदाज कर रहे हैं।
लव : गलत व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बनाने की वजह से आपको मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ : अधिक चिंता के कारण सिर दर्द और माइग्रेन जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
मकर – PAGE OF SWORDS
फिलहाल आपके पास कई प्रकार के आइडियाज आएंगे, लेकिन हर विचार काम में लाना मुश्किल हो सकता है। अधिकतर प्रैक्टिकल रहकर ही विचार करके आगे बढ़ें। मित्र द्वारा मिला गया व्यापार से संबंधित अवसर आप से अधिक मित्र के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अपने कला गुणों का उपयोग उचित तरह से करना आपको सीखना होगा, जिसके लिए एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
करियर : करियर से संबंधित लिए गए निर्णय आपके गलत साबित हो सकते हैं, जिसकी वजह से पछतावे का भी सामना होगा।
लव : भावनात्मक रूप से असंतुलन होने की वजह से आप पार्टनर को उचित ध्यान नहीं दे पाएंगे।
हेल्थ : पेट में गैस से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कुंभ – NINE OF CUPS
हर काम आसान तरीके से ही हो, यह अपेक्षा रखना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। आपको अपने सिक्योर जोन से बाहर निकलकर नई बातों को सीखने की आवश्यकता होगी। काफी देर एक ही जगह बैठे रहने की वजह से आपको शारीरिक ऊर्जा की कमी महसूस होगी। जिसका असर आपके स्वभाव पर भी दिख सकता है।
करियर : काम से संबंधित नई बातें सीखने की आवश्यकता है।
लव : रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न न करना पार्टनर के लिए तकलीफ दायक होगा।
हेल्थ : शारीरिक व्यायाम और खुली हवा में चलने की वजह से ताजगी महसूस होगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
मीन – JUSTICE
रिश्ते निभाते वक्त सही या गलत का फैसला करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। व्यक्ति द्वारा हुई गलतियों को माफ करके उनके द्वारा हुई गलतियां और उनका व्यक्तित्व यह दोनों अलग बातें हैं। इस बात को ध्यान में रखें।
करियर : भागीदारी में काम करने वालों को अपनी भागीदार के साथ वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
लव : कम से संबंधित बातों में मिल रहा अपयश का असर आपके रिलेशनशिप पर भी दिखेगा।
हेल्थ : शरीर में बढ़ती एसिडिटी की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 1