Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- टैरो कार्ड्स के मुताबिक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 मार्च का दिन
टैरो कार्ड्स के अनुसार रविवार, 7 मार्च को मेष राशि के लोग वाद-विवाद से बचें। सिंह राशि के परिवार में शांति बनाए रखें। घर के लोग नाराज हो सकते हैं। तुला राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए रविवार, 7 मार्च का दिन कैसा रह सकता है…
मेष – TWO OF CUPS
पुराने बाद विवादों को मिटा कर आगे बढ़ने के लिए आज का दिन सही है। किस विषय में चर्चा करना आप काफी दिनों से टाल रहे थे। उस विषय के बारे में बातचीत करने से समस्या का समाधान आपको तुरंत मिलेगा। पति-पत्नी में संबंध सुधारने लगेंगे। आपके प्रति बनी हुई गलतफहमियां दूर होने लगेंगी।
करियर : काम से संबंधित नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की वजह से आर्थिक परिस्थिति में सुधार नजर आएगा।
लव : जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनको कमिटमेंट मिलने की वजह से विवाह से संबंधित बातों को अधिक गंभीरता से लिया जाएगा।
हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
वृषभ – SEVEN OF SWORDS
अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाना सीखना होगा। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव के कारण आप खुद का नुकसान करा सकते हैं। जिसकी वजह से निजी रिश्तो में तो दरार आएगी, लेकिन पैसों से संबंधित भी नुकसान होने की आशंका बन रही है। परिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सतर्कता रखनी होगी।
करियर : काम से संबंधित बातों में खुद के काम को अधिक ध्यान दिया जाएगा, जिसके कारण कुछ लोगों को आप को स्वकेंद्रित लग सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप में केवल खुद की जरूरतों को ही महत्व देना पार्टनर के लिए तकलीफ का कारण होगा।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
मिथुन – TEN OF SWORDS
आपको मिले हुए अवसर का पूरा फायदा ना उठाना और बेकार की बातों में वक्त जाया करने की वजह से आपको पछतावा हो सकता है। जिसके कारण आप खुद पर बनाया हुआ आत्मविश्वास भी खो सकते है। जो बातें आपके हाथ से निकल चुकी है, ऐसी बातों के बारे में अधिक विचार न करें। अपने द्वारा हुई गलतियों से मिली सीख को अपना कर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।
करियर : काम से संबंधित बातों में उत्साह कम होने की वजह से आप अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे।
लव : पार्टनर से दूर रहना आपके अंदर अकेलापन पैदा कर सकता है।
हेल्थ : गर्दन और सिर दर्द की तकलीफ होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
कर्क – EIGHT OF SWORDS
अपने विचारों के दायरे से बाहर निकलकर दुनिया में घट रही सकारात्मक घटनाओं की तरफ अधिक ध्यान दें। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिन बातों से आपको डर लगा रहता है। ऐसी बातों का सामना करना होगा। आप से कम उम्र के लोगों के साथ वक्त बिताना आपको नया नजरिया प्रदान करेगा। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा भी दिला सकता है।
करियर : काम से संबंधित बनाई गई सभी प्रकार की योजना को वास्तविकता का रूप देने में आप सफल रहेंगे।
लव : पार्टनर की मन स्थिति जानकर ही अपनी समस्या के बारे में बात करें।
हेल्थ : शारीरिक व्यायाम को आपके जीवन शैली का अंग बनाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 8
सिंह- PAGE OF WANDS
हर विषय के बारे में नया ज्ञान प्राप्त करने की जिज्ञासा आपके अंदर जागेगी। बच्चों को आपके सहयोग की अपेक्षा होगी। परिवार के जीवन शैली को बेहतरीन बनाने के लिए योजना आपके द्वारा बनाई जाएगी। लेकिन, केवल आप अपने ही नजरिए से परिस्थिति का अवलोकन कर रहे हैं। जिसके कारण आपके द्वारा लिए गए निर्णय की वजह से परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना हो सकता है।
करियर : परिवार के बच्चों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन देते समय उनकी किस विषय में रुचि है, इस बात का भी ध्यान रखें।
लव : पार्टनर के साथ हो रहे वाद विवादों को और ना बढ़ाएं।
हेल्थ : अपचन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
कन्या – ACE OF WANDS
नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। एकांत में बिताया हुआ समय आपको आनंद प्राप्त कराएगा। परिवार के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। काम से संबंधित कोई खुश खबर मिलने की वजह से परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
करियर : जिन लोगों को नई नौकरी पाने की चाह है, उनको अपनी अपेक्षा के अनुसार नौकरी जल्द ही प्राप्त होगी।
लव : विवाह से संबंधित निर्णय आगे बढ़ सकता है।
हेल्थ : पाइल्स जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
तुला – SEVEN OF WANDS
हर व्यक्ति में नकारात्मकता देखना और हर परिस्थिति के बारे में नकारात्मक नजरिया रखना आपके लिए तकलीफ का कारण हो रहा है। कुछ लोगों के द्वारा आपको कटु अनुभव भले ही आए हो लेकिन कुछ अच्छे अनुभव भी आपके जीवन का हिस्सा रहे हैं। आपके जीवन में घट रही सकारात्मक घटनाओं की के प्रति फिलहाल अधिक ध्यान दें, जिसकी वजह से मानसिक तकलीफ कुछ हद तक कम हो सकती है।
करियर : व्यापार से संबंधित कुछ बातों में निर्णय लेना आज आपके लिए कठिन होगा।
लव : विवाह के लिए योग्य व्यक्ति ना मिलना युवाओं के लिए तकलीफ का कारण हो सकता है।
हेल्थ : शरीर में स्टेमिना और इम्युनिटी बढ़ाने की जरूरत होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2
वृश्चिक – FIVE OF PENTACLES
यदि आप अपनी परिस्थिति बदलना चाहते हैं तो आपको प्रयत्न भी करने होंगे। केवल इच्छा रखने से बदलाव नहीं दिखेगा। फिलहाल आपको हर एक विषय में अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। लोगों का साथ आपको प्राप्त होगा लेकिनअपनी तकलीफ का हल खुद से ही ढूंढने की कोशिश करें।
करियर : व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन मिलने में देर होगी।
लव : पार्टनर के साथ अपनी अपेक्षा और भावनाओं की खुलकर चर्चा करने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
धनु -THE HIGH PRIESTESS
जितना आप नकारात्मक सोच रहे हैं, उतनी परिस्थिति कठिन और तकलीफ दायक नहीं है, लेकिन आपके मन में बसा हुआ डर आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है। परिवार की कुछ व्यक्ति आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे। इसलिए महत्वपूर्ण के बारे में उनके साथ चर्चा करना आज के दिन टालें।
करियर : उच्च शिक्षण से संबंधित निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
लव : पार्टनर के अचानक से बदले हुए बर्ताव के कारण आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है।
हेल्थ : बदलते वातावरण के कारण शरीर की इम्युनिटी कम होने लगेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
मकर – KNIGHT OF CUPS
आपके द्वारा रखा गया कोई प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा, जिसके कारण आपको और सामने वाले व्यक्ति दोनों को भी उचित फायदा नजर आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित बातों में आप का दिया हुआ निर्णय सही साबित होगा। दूसरों की भावनाओं को जानना आपको बखूबी आता है। इसलिए लोगों के साथ जुड़े रहना भी आपके लिए आसान होगा।
करियर : काम से संबंधित बातों की वजह से विदेश में यात्रा हो सकती है।
लव : विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय सही साबित होगा।
हेल्थ : पानी का योग्य मात्रा में सेवन करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
कुंभ – EIGHT OF CUPS
आपकी सेहत की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भूतकाल से संबंधित बातों को मन में बार-बार दोहराने की वजह से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका असर दिख रहा है। जिसके कारण आपकी शारीरिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच रहा है।
करियर : व्यापार से संबंधित मार्केटिंग को नए तरीके से करने की आवश्यकता होगी।
लव : टूटे हुए रिलेशनशिप को बार-बार जोड़ने की कोशिश ना करें।
हेल्थ : शरीर को डिटॉक्स करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
मीन – THREE OF PENTACLES
आपके काम आसानी से होंगे, लेकिन रुक-रुककर होने की वजह से आपके संयम की परीक्षा ली जा सकती है। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहना आपके लिए मुश्किल होगा, लेकिन आपके द्वारा लिए गए निर्णय को परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।
करियर : इंटीरियर डेकोरेटर्स और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोग पैसा एडवांस में लेकर ही अपना काम शुरू करें।
लव : रिलेशनशिप की बातों में अनेक व्यक्तियों द्वारा हस्तक्षेप होना रिलेशनशिप को तोड़ सकता है।
हेल्थ : शरीर में कम ऊर्जा होने के कारण चक्कर और थकान की तकलीफ होगी।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6