- Hindi News
- Local
- Mp
- New Year Celebration Night Party Guidelines; Rajasthan (Jaipur) Madhya Pradesh (Bhopal Indore) And Jharkhand
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली/मुंबई/भोपाल/जयपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फोटो चेन्नई की है। यहां नैपियर ब्रिज को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है।
2021 आ गया है। देशभर में लोगों ने नई उम्मीदों के साथ बाहें फैलाकर इसका स्वागत किया है। 2020 पीछे छूट गया है। साथ ही पीछे छूट गई हैं, वो आशंकाएं और परेशानियां जो कोरोना की वजह से पूरे साल लोगों के मन में थीं। 2021 में वैक्सीन की उम्मीद है, नई जीवन शैली को अपनाने की ख्वाहिशें हैं। संक्रमण को हराने की चुनौती है। लेकिन, हम विश्वास से भरे हैं और तैयारियां भी अच्छी हैं।
इन्हीं उम्मीदों को आंखों में भरे हुए देशभर में नए साल का स्वागत किया गया, लेकिन नाइट कर्फ्यू से पहले और कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए। मुंबई में बीच पर भीड़ उमड़ी, पर लोग ऐहतियात बरतते दिखे। बंगाल में डीजे की धुन पर लोगों ने थिरककर नए साल का स्वागत किया।
मुंबई
मुंबई, पुणे समेत सभी बड़े शहरों में 31 दिसंबर की रात 11 बजे के बाद से किसी भी तरह की पार्टी करने पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार पहले ही पूरे राज्य के शहरी इलाकों में 5 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू (रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक) का ऐलान कर चुकी है। नए साल पर नियमों को कड़ाई से पालन करवाने के लिए मुंबई और पुणे में 31 दिसंबर की रात धारा 144 भी लागू कर दी गई है। मुंबई में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर पूरे शहर में 45 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुंबई में नाइट कर्फ्यू से पहले बड़ी संख्या में लोग बीच पर न्यू इयर सेलिब्रेट करने पहुंचे। यहां कई मॉल भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। लोग यहां सेल्फी लेते नजर आए।

फोटो मुंबई की है। यहां मॉल को लाइट्स से सजाया गया है। हर कोई इन रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखा।
नई दिल्ली
कोरोना के चलते दिल्ली में कई पाबंदियां लगाई गई हैं, लेकिन सड़कों पर लोग जश्न मनाते दिखे। होटल और रेस्टोरेंट्स में पार्टियां हुईं। कनाट प्लेस, इंडिया गेट, लोटस टेंपल समेत कई पर्यटन स्थलों पर पुलिस तैनात की गई है, ताकि लोगों की भीड़ न जुट सके। यहां कई इमारतों पर रोशनी की गई है।

फोटो दिल्ली के रायसिना हिल्स की है। यहां नए साल के स्वागत के लिए राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन तक को सजाया गया है।

नई दिल्ली के एक होटल के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही। यहां न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए लोग जुटे।
कर्नाटक
राजधानी बेंगलुरु में धारा-144 लागू कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पूरे शहर में तैनात की गई है। लोगों से अपने घरों में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करने को कहा गया है।

बेंगलुरु में धारा-144 लागू है। बड़ी संख्या में पुलिस बल शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया गया है।
हिमाचल प्रदेश
यहां शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया है।इसके बावजूद कई जगह टूरिस्ट घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर वापस अपने होटल्स में जाने को कहा।

फोटो शिमला की है। यहां नाइट कर्फ्यू के बाद भी सड़कों पर लोग मस्ती करते नजर आए।
राजस्थान
कई टूरिस्ट स्पॉट और आलीशान होटलों के लिए मशहूर राजस्थान में न्यू इयर नाइट फीकी ही रही। नाइट कर्फ्यू नहीं हटाने के फैसले के चलते रात 8 बजे के बाद लोग घरों में कैद हो गए। बाहर से आकर होटलों में रुके कई पर्यटक लौट गए हैं। उन्होंने दूसरे राज्यों का रुख किया है। अकेले जयपुर में ही शाम 7 बजे से 120 जगहों पर और रात को अतिरिक्त 90 जगहों पर नाकाबंदी की गई।

फोटो जयपुर के आमेर किले की है। नाइट कर्फ्यू के कारण जयपुर में इस साल काफी कम टूरिस्ट आए हैं।
मध्यप्रदेश
MP में सरकार ने न्यू इयर नाइट के लिए छूट देने का अधिकार कलेक्टरों को सौंप दिया है। हर शहर के लिहाज से गाइडलाइन जारी की गई है। राजधानी भोपाल में लोग रात 12.30 बजे तक जश्न मना सकेंगे, लेकिन ओपन स्पेस या गार्डन में 200 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक है। होटल, क्लब या पब भी 50% ही क्षमता से खोलने के आदेश हैं। इंदौर समेत अन्य शहरों में बाहर से सेलिब्रिटी नहीं आ सके। जबलपुर में DJ पर प्रतिबंध लगाया गया है।

फोटो भोपाल की है। यहां न्यू ईयर पर बोट क्लब पर पार्टी करते हुए लोग
तमिलनाडु
चेन्नई में तमाम पाबंदियों के बीच भी नए साल की खुशियां कम नहीं हुईं। यहां नैपियर ब्रिज को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

फोटो चेन्नई की है। यहां नैपियर ब्रिज को आकर्षक लाइट्स से सजाया गया है।