- Hindi News
- Sports
- BCCI President Sourav Ganguly | Indian Cricket Board, Covid 19 Test, PM Modi, Sourav Ganguly, Former India Captain Sourav Ganguly
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोलकाता8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (फाइल फोटो)
BCCI प्रेसिडेंट और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की कोरोना रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। उन्हें शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादा को फोन कर उनकी सेहत का अपडेट लिया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने गांगुली की पत्नी डोना गांगुली से बात की।
ECG टेस्ट की रिपोर्ट भी नॉर्मल
डॉक्टर्स ने बताया कि शनिवार को गांगुली ने अच्छी तरह से नींद ली। उनकी सेहत में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। सुबह उन्होंने चाय-नाश्ता भी किया। सुबह कराया गया ECG टेस्ट की रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है। सोमवार को उनके आगे के ट्रीटमेंट प्लान पर फैसला किया जाएगा।
एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई
गांगुली का इलाज कर रही मेडिकल टीम के हेड सरोज मोंडल ने बताया कि उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर है। उनके साथ हार्ट अटैक से जुड़ी कई समस्याएं थीं। जल्द ही वे अपनी डेली एक्टिविटी में हिस्सा ले पाएंगे।
भाजपा में शामिल होने की लग रहीं अटकलें
गांगुली जबसे बोर्ड के अध्यक्ष बनें हैं, तभी से उनके भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। पिछले हफ्ते ही वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मिलने गए थे। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि सौरव जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, खुद गांगुली ने इस मुलाकात पर कहा था कि अगर राज्यपाल मुझसे मिलना चाहते हैं तो मुझे मुलाकात करनी चाहिए। इससे ज्यादा इसके मायने न निकालें।